Dr Ram Bajaj Weather 2020 - भारतीय मानसून 1 जून 2020


 

1. भारतवर्ष में दक्षिण - पश्चिम ( SOUTH - WEST ) मानसून 2020 की प्रकर्ति और प्रवति में आश्चर्य जनक - 360 DEGREE का बदलाव -  डॉ राम बजाज 



2 . मौसम विशेषस  समझने में  नाकाम डॉ राम बजाज के आलावा - डॉ राम बजाज 
इस दावे में कोई भी मौसम विशेषस शामिल नहीं है। 



3. 1 जून 2020 को ही सम्पूर्ण देश में पहले चरण का मानसून का आगमन और सक्रिय भारत के मौसम वैज्ञानिक इसे प्री मानसून का दर्जा देंगे। डॉ राम बजाज 


4. मुंबई में (S.W) मानसून - 5 दिन पहले ही आ चूका है। और पुरे महाराष्ट्र में सक्रिय है। यहाँ भी कोई प्रेमानसून नहीं हैं और पहलीबार नाही कोई CYCLONE NISARGA का प्रभाव हैं।  डॉ राम बजाज  



5. इस बार भरपूर S.W मानसून दक्षिण  में आएगा और अभी आ भी चूका है S.W मानसून की औसत वर्षा से दुगनी वर्षा तमिलनाडु में होगी और यही स्तिथि कर्नाटक,  तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश में रहेगी। डॉ राम बजाज  



6.  J & K ,राजस्थान,हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल,उत्तरखंड,उत्तरप्रदेश,बिहार,झारखण्ड,ओडिशा,मध्यप्रदेश और नार्थ - ईस्ट में सम्पूर्ण रूप से 1 JUNE से मानसून सर्किय हैं और  इन ही सभी राज्यों में औसतन वर्षा बहुत अधिक दर्ज होगी। डॉ राम बजाज  



7. देश के मानसून JUNE 2020 की सम्पूर्ण ANALYSIS अलग - अलग राज्यों के हिसाब से अलग - अलग चरण बध्द में पेश की जाएगी ताकि मौसम वैज्ञानिक को मालूम पड़े की आखिर हुआ क्या हैं।   


बिहार में गुरुवार को चक्रवातीय तूफान निसर्ग का असर दिखा। पटना सहित लगभग पूरे बिहार में दिनभर बादल छाये रहे। पटना में बूंदाबांदी भी हुई। राज्य के अन्य कुछ हिस्सों में भी बारिश हुई। शुक्रवार को भी करीब-करीब पूरे बिहार में बारिश के आसार हैं। हालांकि जिस वेग से यह तूफान देश के पश्चिमी तट से टकराया था, बिहार पहुंचते-पहुंचते वह काफी कमजोर पड़ गया। 
शुक्रवार को दक्षिण-पश्चिम बिहार के जिलों बक्सर, भोजपुर, भभुआ, रोहतास, जहानाबाद, औरंगाबाद, उत्तर-पश्चिम बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज और उत्तर-मध्य बिहार के सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर में बारिश की अधिक संभावना है। उत्तर-पूर्व बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, पूर्णिया में शुक्रवार को दोपहर बाद एक-दो जगह मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों में ठनका भी गिर सकता है। 
पटना में धूलभरी आंधी चलेगी, ठनका भी गिर सकता है
शुक्रवार को पटना में धूलभरी आंधी के बाद बारिश हो सकती है। इसी तरह भागपुर में भी धूलभरी आंधी चलेगी और बारिश होगी। दोनों जिलों में ठनका गिरने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। गया और पूर्णिया में भी ठनका गिरने की आशंका है। 
यहां हुई बारिश
गुरुवार को मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, भागलपुर के कई इलाकों में बारिश हुई। 
पटना, गया में तापमान सात डिग्री तक गिरा
बारिश और बादल के कारण  पटना, गया आदि जिलों में तापमान लगभग सात डिग्री तक गिर गया। पटना का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री रहा। यहां सामान्य (38.4) से सात डिग्री कम रहा। इसी तरह गया में तापमान 33.7 डिग्री दर्ज किया गया। भागलपुर में भी दो डिग्री तक तापमान कम रहा। हालांकि पूर्णिया में तापमान सामान्य के स्तर पर 35 डिग्र रिकॉर्ड किया गया। 



नई दिल्ली, एजेंसी। जून के महीने में मौसम गर्म नहीं है, बल्कि बारिश हो रही है। राजधानी दिल्ली समेत कई इलाकों में मौसम अभी कुछ दिन ऐसा ही रहनेवाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि तूफान निसर्ग अब कमजोर पड़ता जा रहा है, मगर इसके प्रभाव से महाराष्ट्र के कई जिलों और मध्य प्रदेश में बीस से ज्यादा जिलों में बारिश हो रही है। ये स्थिति अगले 24 घंटों तक बनी रहेगी।
एमपी के अलावा इससे सटे छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड और बिहार भी निसर्ग से प्रभावित होंगे। इन राज्यों में कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी से भीषण बारिश की संभावना है। विभाग के मुताबिक पांच जून को पूर्वी उत्तर और पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश की चेतावनी दिए जाने के बाद सुकमा के कलेक्टर ने जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। अगले 24 घंटों के लिए अलर्ट जारी रहेगा। बारिश के साथ 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं भी चलेंगी।
मौसम विभाग ने महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, मध्य प्रदेश के भोपाल में भी बारिश जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश में 7 जून तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। 6 जून तक यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने का अनुमान जताया गया है।
कर्नाटक के मंगलूरु में हो रही तेज बारिश
मानसून असर देखने को मिल रहा है। इस दिनों कर्नाटक में तेज बारिश हो रही है। इस समय मंगलूरु में बारिश से जनजीवन प्रभावित है।
राजधानी दिल्ली में भी बारिश
राजधानी दिल्ली में भी लोगों के लिए अलर्ट है। यहां 4 जून यानी आज और 5 जून को बारिश की पूरी संभावना है। 10 जून तक दिल्ली में तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा। इस बीच अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहेगा। मेरठ में भी बारिश का अनुमान है।
यूपी में कहीं रिमझिम तो कहीं झमाझम बारिश की संभावना
यूपी का मौसम सुहावना बना हुआ है। रिमझिम फुहारों के बीच लोगों का दिन खुशनुमा बीता। बीती रात से कई जिलों में बूंदाबांदी और फिर दिन में रिमझिम से तापमान काफी नीचे आ गया। लखनऊ में तापमान सामान्य के मुकाबले 10.5 डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़क गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी प्रदेश में बादलों की आवाजाही और कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ जगह अच्छी बारिश हो सकती है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
मध्य प्रदेश में निसर्ग चक्रवात का असर 
महाराष्ट्र के बाद निसर्ग चक्रवात मध्य प्रदेश में अपना असर दिखा रहा है। पहले ही बता दिया गया था कि निसर्ग 4 जून को भोपाल पहुंचेगा। इसका असर देखने को मिल रहा है। भोपाल में बारिश जारी। 9 जून तक वहां तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम वैज्ञानिक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि अब चक्रवात निसर्ग कमजोर हो गया है। आज दोपहर को ये साउथ मध्य प्रदेश में एक डिप्रेशन में बदल गया। अगले 6 घंटों में इसके एक निम्न दवाब में बदलने की उम्मीद है। अगले 24 घंटे में  ईस्ट मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में बारिश होगी।
यूपी में बारिश, पंजाब-हरियाणा का मौसम सुहाना
मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भी हल्की से अत्यंत हल्की बारिश दर्ज की गई। राज्य के पूर्वी हिस्सों में आंधी और बारिश हुई, यह सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। हरियाणा और पंजाब में आने वाले दिनों में भी अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे बना रहने का अनुमान है।
राजस्थान के कई हिस्सों बारिश की संभावना
राजस्थान के कई हिस्सों में बुधवार को हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई। विभाग ने आगामी तीन दिनों में राज्य के कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई है।
बिहार-झारखंड में भी बारिश के आसार
बिहार में भी मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक यहां 4 से 6 जून तक बादल की गर्जना के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं, झारखंड पर भी बंगाल की खाड़ी में बन रहे हवा के दबाव का असर होगा। यहां 5 जून तक बारिश के क्रम के जारी रहने का अनुमान है।
गुजरात में बाढ़
गुजरात के गोलपाड़ा, नागांव, होजई और कछार जिलों के कम से कम 1.45 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित गोलपाड़ा जिला है जहां 1.16 लाख लोग मुसीबत का सामना कर रहे हैं। इसके बाद होजई में 22,500 से अधिक और नागांव में 5,650 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। मंगलवार तक तीनों जिलों में करीब 1.56 लाख लोग प्रभावित थे।
एएसडीएमए ने कहा कि एसडीआरएफ ने पिछले 24 घंटे में गोलपाड़ा में छह लोगों को बचाया है। वर्तमान में 212 गांवों में पानी भरा है और 22,718 हेक्टेयर फसल क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है। इसने कहा कि अधिकारी तीन जिलों में 21 राहत शिविर और वितरण केंद्र चला रहे हैं, जहां वर्तमान में 2,913 लोग शरण लिए हुए हैं।
निसर्ग आगे बढ़ा लेकिन महाराष्ट्र में बारिश 
निसर्ग तूफान महाराष्ट्र से आगे बढ़ चुका है। लेकिन वहां बारिश का दौर जारी है। थाणे में सुबह बारिश हुई। तापमान 36 डिग्री तक गिरा। 9 जून तक वहां मौसम ऐसा ही रहेगा। गुजरात के अहमदाबाद, राजकोट, द्वारका में इस पूरे हफ्ते बादल छाए रहेंगे और बारिश होगी। निसर्ग का खतरा गुजरात में भी था, लेकिन उससे निपटने की तैयारी वहां प्रशासन ने पहले ही कर ली थीं।
आभार SKYMET WEATHER AND Jagran.com - Jagran Newspaper
DR RAM BAJAJ
SCIENTIST AND ENGINEER
DATE - 5 JUNE 2020
TIME - 4:10 P.M



























































Comments

  1. Good Survey Nice Work Sir IMD Should Learn From Your Blog Thanks For Fully Detailed Information

    ReplyDelete
  2. Good Survey Nice Work Sir IMD Should Learn From Your Blog Thanks For Fully Detailed Information

    ReplyDelete
  3. True very very brilliant research

    ReplyDelete
  4. True very very brilliant research

    ReplyDelete
  5. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

"प्रकृति ने ताज महल को कुछ ऐसी अदृस्य खुबिया - न्योच्छावर की है कि ताज को कभी भी बदरंग नही होने देगी। परन्तु मुख्य गुमंद पानी के रिसाव के कारण सुरक्षित नहीं रहेगी A.S.I को चेतावनी।" डॉ. राम बजाज

एलपीजी गैस का विकल्प खोजने का वक्त आ गया है।